दमोह: हिनौता घाट सुनार नदी में झांकते समय पुल से नीचे गिरने पर युवक की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव
Damoh, Damoh | Jun 22, 2026 दमोह हिनौता घाट पर सुनार नदी में झांकते समय पुल से गिरने से 30 वर्षीय गुड्डू पाठक निवासी घूराटा गंभीर रूप से घायल हो गए। वह बहन की लगुन देकर बनड़ा से परिजनों के साथ लौट रहे थे। रास्ते में वाहन रुकने पर लोग नीचे उतरे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से गुड्डू नीचे गिर गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।