कुटुंबा: कुटुंबा में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
अंबा-नवीनगर मुख्य पथ पर तमसी मोड़ के समीप मंगलवार की देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो वर्षीय मासूम सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक का माहौल है।