नगर क्षेत्र की सड़कों की सूरत बदलने के लिए प्रशासनिक कसरत तेज हो गई है। सोमवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कैंप कार्यालय में नगर निगम की विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में नगर क्षेत्र के कुल 108 प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।