घुवारा: रिछारा गांव में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों का चक्काजाम, वाहन छोड़ने पर पुलिस पर आरोप
भगवां थाना क्षेत्र के रिछारा गांव निवासी 25 वर्षीय सोनू अहिरवार की सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों ने मंगलवार की दोपहर करीब 2:30 बजे अस्पताल के सामने भगवा रोड पर चक्काजाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हादसे में शामिल वाहन को पुलिस ने छोड़ दिया। चक्काजाम से यातायात ठप हो गया, मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम लोगों को समझाने में जुटी है।