नबीनगर: बैरिया में दर्दनाक हादसा: टहलकर लौट रहे व्यक्ति को पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत
नबीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। नबीनगर–कोइरीडीह पथ पर बैरिया गांव के यात्री शेड के पास अज्ञात पिकअप वाहन ने टहलकर घर लौट रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल को तुरंत रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तोल गांव निवासी सनोज सा