जशपुर: सड़क सुरक्षा पर कलेक्टर ने सख्ती दिखाई, ओवरस्पीड और बिना लाइसेंस वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई
जशपुर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने ओवरस्पीड, बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बार-बार नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने तक की