रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरवाह में होलिका दहन से ठीक पहले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां पारिवारिक विवाद में 68 वर्षीय परमेश्वर रावत पिता जोगेश्वर रावत की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सोमवार रात करीब 9 बजे घर में कुछ लड़कों के बीच चल रहे झगड़े को शांत करने पहुंचे परमेश्वर का इरादा विवाद रोकना था, लेकिन मामला बिगड़ गया।