बक्सर: इटाढ़ी रेलवे ROB क्षतिग्रस्त होने के बाद इटाढ़ी रेलवे फाटक खोलने की मांग, कांग्रेस ने किया पैदल मार्च डीएम को सौपा ज्ञापन
Buxar, Buxar | Jun 12, 2026 बक्सर में बंद पड़े बक्सर का पूर्वी रेलवे फाटक सह इटाढ़ी रेलवे फाटक को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में ज्योति चौक से समाहरणालय तक पैदल मार्च निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। पंकज उपाध्याय ने बताया कि बक्सर-इटाढ़ी रोड का रेलवे फाटक बंद कर दिया गया है।