धौलपुर: धौलपुर-करौली हाईवे पर बस और स्कॉर्पियो की भिड़ंत, एक ही परिवार के 6 लोगों समेत 7 घायल
सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार को धौलपुर-करौली हाईवे पर चांदपुर गांव के पास एक बस और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार एक ही परिवार के छह लोगों सहित कुल सात लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस