बिसौली: बदायूं के दुगरैय्या गांव के निकट बाइक सवार ने मां-बेटे को टक्कर मारी, दोनों घायल हुए
बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के दुगरैय्या गांव के निकट बाइक सवार ने बाइक सवार मां बेटे को टक्कर मार दी। जिसमें मां 55 वर्षीय राजकुमारी पत्नी धर्मेंद्र निवासी प्रहलादपुर गांव गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बेटे सतबीर के भी चोट आई है। घायल राजकुमारी की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। मां बेटे पड़ौलिया गांव अपनी बेटी के घर जा रहे थे।