झालरापाटन: झालावाड़ में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचते दो गिरफ्तार, 9 रोल जब्त, पुलिस ने मकर संक्रांति से पहले की कार्रवाई
झालावाड़ में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने के आरोप में दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 9 रोल चाइनीज मांझा जब्त किया है। यह कार्रवाई मकर संक्रांति पर्व से पहले की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार शाम 4:30 बजे प्रेस में गिरती जारी कर बताया कि राज्य सरकार ने पतंगबाजी के लिए चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है