झालरापाटन: एसआरजी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के बाद प्रतिष्ठित समाजसेवी व शिक्षक प्रेम दाधीच का अंतिम संस्कार हुआ
झालावाड़ के वरिष्ठ शिक्षक व समाजसेवी प्रेम दाधीच के शव का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजनों ने करीब 11:00 उनका अंतिम संस्कार किया। प्रेम दाधीच की अंतिम यात्रा में जिले भर से हजारों लोग शामिल हुए। गौर तलब है कि सोमवार को एनएच 52 पर खोखन्दा गांव के पास एक सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। यह घटना उस समय हुई जब वे स्कूल से घर लौट रहे थे।