झालरापाटन: खेड़ी खेजड़ा मार्ग पर बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल
झालावाड़ के खेड़ी खेजड़ा मार्ग पर बाइक स्लिप हो जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। खेड़ी गांव का रहने वाला बालचंद अपने रिश्तेदार के यहां शोक सभा में शामिल होने के लिए खेजड़ा गांव गया था, वापस लौटते समय बीच मार्ग में उसकी बाइक स्लिप हो गई।