कांडी: लमारी कला गांव में मकई खेत से मिले अंकज के शव का खुलासा, हत्या नहीं, करंट से मौत
Kandi, Garhwa | Aug 29, 2026 गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र स्थित लमारी कला गांव के चतरी टोला में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 21 वर्षीय अंकज कुमार का शव घर से महज 100 मीटर दूर मकई के खेत से बरामद किया गया। अंकज गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे से लापता था। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने शुक्रवार दोपहर कांडी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।