BAGHPAT DESK : बागपत तहसील दिवस में सीमा पत्नी देवेंद्र ने न्याय की गुहार लगाई है। अग्रवाल मंडी टटीरी की पट्टी भरबानिया निवासी सीमा ने एक शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनके पुत्र, जो टटीरी बिजलीघर में लाइनमैन हैं, के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट की गई। इसके बाद आरोपियों ने उनके घर में घुसकर पूरे परिवार पर हमला कर दिया।
पीड़िता के अनुसार, यह घटना 30 जून की सुबह करीब 8:30
बजे हुई। उनका पुत्र जब ड्यूटी पर पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद मोनू, मिंटू और कुछ अन्य व्यक्तियों ने बिजली आपूर्ति को लेकर उससे अभद्रता की। आरोप है कि बिजली ठीक न करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने गाली-गलौज की और फिर लाइनमैन के साथ मारपीट शुरू कर दी। लाइनमैन किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंचा, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए घर तक आ गए।
शिकायत में बताया गया है कि आरोपी धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से लैस होकर जबरन घर में घुस गए। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। �