गोरखपुर: गोरखपुर में घर से दुकान चलाने वालों के लिए राहत की खबर, नई टैरिफ नीति से बिजली बिल कम होगा, हजारों को होगा फायदा
घर से छोटी दुकान चलाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है।नई बिजली टैरिफ नीति के तहत अब ऐसे लोग घरेलू कनेक्शन से ही दुकान चला सकेंगे।इससे उनका बिजली बिल कम आएगा और उन्हें अलग से कॉमर्शियल कनेक्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।बड़ी संख्या में लोग अपने घर के एक हिस्से में छोटी दुकान चलाते हैं।इसमें किराना,चाय की दुकान,सिलाई,मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान शामिल है।