कांगड़ा: कांगड़ा पुलिस की कार्रवाई में दो युवकों को 9.96 ग्राम चिट्टा के साथ किया गया गिरफ्तार
Kangra, Kangra | Nov 13, 2025 गुरुवार को मिली जानकारी अनुसार कांगड़ा पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कछियारी बाईपास रोड पर दो युवकों शुभम कौशिक (रैत) और शोभित गुलेरिया (इच्छी) को 9.96 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ थाना कांगड़ा में NDPS Act के तहत मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने नशे की सूचना साझा करने वालों को गोपनीयता का आश्वासन दिया है।