स्पीकर के दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सामेर ग्राम पंचायत को खत्री आवास पंचायत समिति में जोड़ने का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ वर्मा सहित तीन जने समीर को खत्री आवास की बजाय पलसाना पंचायत समिति में ही रखने की मांग को लेकर टेलीफोन टावर पर चढ़ गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के लोग ही मौके पर पहुंचे और समझाइश का प्रयास कर रहे हैं।