सिसवापूर्वी पंचायत सरकार भवन के पास पंचायत द्वारा बच्चों को वोटिंग सिखाया जा रहा है। पब्लिक एप्प की टीम मंगलवार चार बजे गई। मुखियापति फैजुर्रह्मान ने बताया कि यहां पर बच्चे,युवा व बुजुर्ग भी वोटिंग का आनन्द लेते है। पिछले सप्ताह एडीएम शैलेन्द्र कुमार भारती आए जिन्होंने खूब सराहना की। पूरे प्रखंड में केवल इस पंचायत में ही इस तरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।