हरदा: मुक्तिधाम के पास कचरे के पहाड़ से मिलेगी राहत, हरदा में बन रहा करोड़ों का आधुनिक प्लांट
Harda, Harda | Apr 26, 2026 मुक्तिधाम के सामने लंबे समय से जमा कचरे के ढेर से उठ रही दुर्गंध और धुएं की समस्या से शहरवासियों को जल्द राहत मिल सकती है। नगर पालिका ने समाधान के लिए एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) प्लांट का निर्माण शुरू कर दिया है। करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर 1 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस प्लांट के लिए अतिक्रमण हटाकर भूमि समतलीकरण का काम जारी है।