भिनाय: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भिनाय SDM व BDO को सौंपा ज्ञापन, 10 जुलाई से आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने की दी चेतावनी
Bhinay, Ajmer | Jul 9, 2026 राजस्थान आंगनबाड़ी यूनियन और अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संगठन के बैनर तले भिनाय ब्लॉक की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे भिनाय SDM व BDO को ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन देने से पूर्व जमकर नारेबाजी की गई।लम्बित मांगों के संबंध में सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।