सकलडीहा थाना क्षेत्र में टहलने निकले व्यवसायी की हत्या मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार शाम जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि बीते 5 दिसंबर की सुबह हत्यारे बृजेश यादव निवासी नोनार तुलसी आश्रम ने व्यवसायी ओमप्रकाश सिंह की लाठी से पीटकर हत्या कर दी थी। हत्यारे को जेल भेजकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई।