नामकुम: कोनका और कर्बला चौक के पास रांची नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
Namkum, Ranchi | Apr 10, 2026 कोनका और कर्बला चौक के पास शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे रांची नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान रांची नगर निगम की टीम को स्थानीय दुकानदारों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि स्थानीय दुकानदारों के जबरदस्त विरोध के बावजूद रांची नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण कर बनाए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।