शिवहर: एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने पिपराही चौक का किया दौरा, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
एसपी शैलेश कुमार सिन्हा सोमवार सुबह 9:30 बजे जिले के पिपराही चौक पर पहुंचकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया है. इस दौरान थाना अध्यक्ष और ट्रैफिक डीएसपी को निर्देश देते हुए कहा कि आने जाने वाली प्रत्येक वाहन की जांच करें. वहीं मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा को लेकर पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है और हर गतिविधि पर नजर रखने का भी निर्देश दी गई है।