बीदासर: बीदासर के घटियाल बड़ी में राष्ट्रीय पक्षी मोरो के करंट से लगातार मरने का सिलसिला जारी, ग्रामीणों ने विभाग से लगाई गुहार
Bidasar, Churu | Jun 2, 2026 उपखंड मुळ्यालय बीदासर के ग्राम घटियाल बड़ी में करंट लगने से राष्ट्रीय पक्षी मोरों के आए दिन मरने की सूचना सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिजली के खुले तारों और करंट के कारण मोर काल के गाल में समा रहे हैं। ग्रामवासियों ने विद्युत विभाग से शीघ्र संज्ञान लेने की मांग की है। कहना है कि अगर समस्या का तुरंत समाधान नहीं किया तो कोई बड़ी अनहोनी होगी।