पन्ना: पन्ना नगर पालिका सीएमओ ने मोहन निवास से कुंजवन सड़क निर्माण में नाली निर्माण का आश्वासन दिया
Panna, Panna | Nov 10, 2024 पन्ना नगर पालिका के सीएमओ शशिकपूर गढ़पाले ने मोहन निवास से कुंजवन तक हो रहे सड़क निर्माण के दौरान नालियों की कमी को लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। बता दें कि सड़क निर्माण के कारण पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण नहीं किया गया था, जिससे वार्डवासियों को गंदे पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था।