खरगोन के खंगवाड़ा क्षेत्र में सूने घर से 14.50 लाख रुपए के आभूषण और विदेशी करेंसी चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने गोगावां क्षेत्र में हुई अन्य चोरियों में भी शामिल होना कबूल किया है।