सदर: प्रयागराज के बमरौली गांव में बमबाजी और फायरिंग से थर्रा उठा, बाइक सवार ने फोड़े दो बम और चलाई गोलियां
Sadar, Allahabad | Jul 6, 2026
प्रयागराज का बमरौली गांव बमबाजी और फायरिंग से थर्रा उठा। अपने विरोधी को थार में सवार होकर सामने से आते देखकर बाइकसवार युवक ने दो बम फोड़े। गोलियां भी चलाईं। घटना में थार गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। कोई हताहत नहीं हुआ। पूरी वारदात वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बमरौली गांव में हुई।