बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के क्योलडिया कस्बे में धान खरीद को लेकर हुए विवाद में आढ़ती मनोज गुप्ता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया, जिसमें उनका पैर टूट गया। बचाव में आए उनके बेटे के सिर में भी चोट आई। आरोप है कि पड़ोसी आढ़ती वीरेंद्र गुप्ता ने साथियों के साथ मिलकर हमला किया। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए भेजा है।