दमोह: शिवाजी स्कूल के बाहर धंसा किताबों से भरा मिनी ट्रक, लगा जाम; क्रेन की मदद से हटवाया, नपा ने थमाया ₹10000 का चालान
Damoh, Damoh | Jun 27, 2026 दमोह इंद्रा कॉलोनी स्थित शिवाजी स्कूल के सामने शनिवार को शासकीय स्कूल की किताबों से भरा मिनी ट्रक सड़क किनारे धंस गया, जिससे मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। क्रेन की मदद से ट्रक निकालकर यातायात बहाल किया गया। चालक मुहम्मद शहजाद ने सड़क किनारे घटिया निर्माण को हादसे की वजह बताया। नगर पालिका ने पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने पर ट्रक मालिक पर ₹10000 का चालान किया गया।