तिल्दा: नेवरा में फिर सड़क हादसा, ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, नेवरा पुलिस ने किया मर्ग कायम
Tilda, Raipur | Apr 15, 2026 मंगलवार की रात्रि नेवरा अग्रसेन चौक से घासीदास चौक के बीच मुख्य मार्ग पर एक ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई साथ ही एक युवक घायल हो गया व एक बच्ची को मामूली चोटे आई है नेवरा पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्रेलर वाहन को जप्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है