पेटरवार: सदमाकल्ला गांव में ज़मीन विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष
पेटरवार थाना क्षेत्र के सदमाकल्ला गांव में जमीन विवाद को लेकर सोमवार को खूनी संघर्ष हुआ है।समय लगभग साढ़े छह बजे मोहन अग्रवाल ने बताया कि 18 मई 2026 को उन्हें सूचना मिली कि उनकी जमीन पर बिना अनुमति के जेसीबी चलाई जा रही है, जब वह अपनी जमीन पर पहुंचे तो हीरा लाल साव ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें वह, उनके पुत्र नीरज अग्रवाल और राहुल कपूर घायल हो गए।