हज़ारीबाग: दनुवा घाटी में भीषण सड़क हादसा: पांच वाहन टकराए, 5 घायल, चालक 3 घंटे तक केबिन में फंसा
दनुवा घाटी में भीषण हादसा, 5 घायल चौपारण थाना क्षेत्र के एनएच-19 स्थित दनुवा घाटी में तीन ट्रेलर, एक ट्रक और एक अन्य वाहन की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। एक चालक करीब तीन घंटे तक केबिन में फंसा रहा, जिसे पुलिस, एनएचएआई और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। दो गंभीर घायलों को हजारीबाग रेफर किया गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।