सासाराम: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
सासाराम सासाराम व्यवहार न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार जैन ने लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार कृष्ण देव ने बताया कि 9 तारीख को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इसी के क्रम में आज प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया है।