पूर्णिया जिले के सरसी थाना ने 28.420 लीटर विदेशी शराब और एक मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | Apr 20, 2026
पूर्णिया जिले के सरसी थाना के पुलिस के द्वारा बीते दिन गुप्त सूचना के आधार पर 28.420 लीटर विदेशी शराब एवं एक मोबाईल को जप्त करते हुए एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त वरुण कुमार झा, उम्र 41 वर्ष, पिता मदनेश्वर झा, सा0 सरसी, वार्ड नं0-12, थाना सरसी, जिला पूर्णिया निवासी को अग्रिम कार्रवाई करते हुए सोमवार को 5 बजे न्यायिक हिरासत में भेजा गया