नौगांव: सेफ क्लिक 2.0 अभियान का नौगांव में समापन, प्रदर्शनी और जनजागरूकता कार्यक्रमों से साइबर सुरक्षा का दिया संदेश
नौगांव में मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए गए सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता अभियान का गुरुवार को प्रदर्शनी के साथ समापन हुआ। 15 दिनों तक चले इस अभियान के दौरान नौगांव थाना पुलिस ने आमजन को साइबर अपराधों से बचाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थलों, महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, बैंक