जांजगीर: जांजगीर में निजी खाद दुकान से यूरिया खाद किया गया जब्त, किसानों को सरकारी दर पर बेची: कृषि विभाग, उपसंचालक राकेश शर्मा
आज मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीबन मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर के कृषि विभाग के उपसंचालक राकेश शर्मा ने बताया कि जिले में कुछ जगह यूरिया सरकारी दर से अधिक में बेची जा रही थी. उसे जब्ती की कार्रवाई की गई थी, जिसे आज सरकारी दर पर किसानों को उपलब्ध कराया गया है और आज 500 बोरी यूरिया को किसानों को वितरण किया गया.