गोपालगंज: भीतभेरवा गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, पीड़ितों ने थाने में शिकायत की, जांच शुरू
नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवा गांव में सरकार की तरफ से भूदान में भूमिहिन परिवार को जमीन मुहैया कराया गया था। उक्त जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया। इस मामले में पीड़िता रंजू देवी, पूजन देवी सहित आधा दर्जन महिलाओं ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की।