इंदौर: रंग पंचमी के मौके पर राजवाड़ा क्षेत्र से निकली गेर के बाद नगर निगम में चलाया विशेष सफाई अभियान, पूरे क्षेत्र को किया साफ
Indore, Indore | Mar 30, 2024 इंदौर का नगर निगम विभाग शहर में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने और उसे चाक-चौबंद करने को लेकर लगातार काम करता आ रहा है, जिसमे आज बड़ी संख्या में गेर में शामिल होने लोग राजवाड़ा पहुंचे, जिसके चलते नगर निगम द्वारा राजवाड़ा व उसके आसपास के क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसके तहत नगर निगम ने सड़कों से गुलाल को हटाया और जेट प्रेशर मशीन से सड़क की सफाई की।