थाना बाबूपुरवा की चौकी टीपी नगर क्षेत्र में मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत पैदल गश्त एवं क्षेत्र भ्रमण
▫️आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा थाना बाबूपुरवा पुलिस बल के साथ चौकी टीपी नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त एवं क्षेत्र भ्रमण किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थलों, ताजिया मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
▫️पुलिस अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।
▫️पुलिस टीम द्वारा जुलूस मार्गों, कर्बला एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्र में निरंतर भ्रमण एवं गश्त कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। @Uppolice @dcpskanpur
Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jun 23, 2026