बनमा ईटहरी थाना परिसर में गुरुवार की शाम सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया.