कर्वी: चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र में बकरी चोरी का खुलासा, तीन बकरियों समेत आरोपी गिरफ्तार
चित्रकूट की भरतकूप पुलिस ने शनिवार शाम 4:45 बजे खुलासा किया है कि बकरी चोरी के मामले में मोहम्मद नूह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की तीन बकरियां और घटना में प्रयुक्त होंडा कार बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में तीन साथियों के नाम बताए हैं। पुलिस ने मुकदमे में धाराएं बढ़ाकर जांच शुरू कर दी है।