गोहरगंज: चिकलोद कलां में भीषण आग, 30 एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक
रायसेन: जिले के ग्राम चिकलोद कलां में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लगभग 25 से 30 एकड़ क्षेत्र में खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। घटना से क्षेत्र के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया,