फतेहपुर: हाईस्कूल में टॉप करने वाली छात्राओं को देख प्रधान व महिलाओं ने ढोल-ताशों के बीच मनाया जश्न, जनपद का नाम रोशन
फतेहपुर जिले में बेटियों ने हाईस्कूल में टॉप टेन लिस्ट में नाम दर्ज किया तो प्रधान सहित महिलाओं ने ढोल ताशो के बीच जश्न मनाकर मेघावी छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाया। ललौली के दसवामील स्थित स्व जगन्नाथ पटेल पब्लिक इंटर कालेज की छात्राओं के साथ भ्रमण कर क्षेत्र में संदेश दिया कि आज इन बच्चों की वजह से उनका क्षेत्र सुर्खियों में है। जिनका उत्साह वर्धन किया गया।