रानीगंज: फतनपुर में सिर पर डंडे से वार कर महिला की हत्या, पति ने आधे घंटे में तीन बार बदला बयान
फतनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात मंजू देवी (44) की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उनका शव घर के कमरे में मिला। पति अजय कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि चार नकाबपोश बदमाश लूटपाट के इरादे से घर में घुसे थे और पत्नी पर हमला कर फरार हो गए। हालांकि, पूछताछ के दौरान पति के बार-बार बयान बदलने से पुलिस को घटना पर संदेह हुआ है। पुलिस ने