सदर: जॉगर्स चौराहे पर दर्दनाक हादसा, ड्यूटी से लौट रही नर्स ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर हुई मौत
Sadar, Lucknow | Jun 9, 2026 लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र स्थित जॉगर्स चौराहे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय नर्स साधना की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निजी अस्पताल में कार्यरत साधना अपनी शिफ्ट समाप्त होने के बाद पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान सड़क पार करते समय वह मौरंग से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे के दौरान ट्रॉली उसके ऊपर पलट गई।