पीरटांड: बंदरकूपी में सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सद्दाम और उसका साथी घायल
बंदरकूपी में सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए।घायलों में से एक का इलाज गुरुवार को 3 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था।बताया गया कि बंदर कूपी निवासी मोहम्मद सद्दाम अपने एक साथी के साथ बाइक से गांव के समीप मेन रोड में आया ही था तभी किसी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से इसके मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई।घटना में यह और इसका साथी दोनों गिर सड़क पर गिरकर घायल हो गए।