बख्शी का तालाब: घर में घुसकर युवक से की गई मारपीट, जान से मारने की धमकी; मामला दर्ज
लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। दिगोई निवासी विषोषण ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 1 मई की रात करीब 12 बजे भैंसी गांव निवासी प्रशांत अपने एक साथी के साथ उसके घर पहुंचा और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।