BAGHPAT DESK : बागपत तहसील परिसर में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना।
तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ. विभाष राजपूत, नायब तहसीलदार वंशिका सिंह और क्षेत्राधिकारी सुकन्या शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
तहसील दिवस के दौरान कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 32 शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।
प्राप्त शिकायतों में विभागों के अनुसार संख्या इस प्रकार रही: लोक निर्माण विभाग से 2, नगर पालिका से 3, विद्युत विभाग से 3, पुलिस विभाग से 5, विकास विभाग से 6 और डूडा विभाग �