बकानी: बकानी की खेड़ा रोड स्थित आगनबाड़ी केंद्र पर बीती रात हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
बकानी खेड़ा रोड स्थित आंगनबाड़ी में हुई चोरी गैस सिलेंडर, पानी का कैम्पर सहित अन्य सामान चोरी, मौके पर शराब की बोतल मिली बकानी। कस्बे के खेड़ा रोड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर केंद्र से गैस सिलेंडर, पानी का कैम्पर तथा अन्य उपयोगी सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त हो गया।